अवैध शराब समेत ढाबा संचालक काबू
गुरदासपुर। दीनानगर पुलिस ने अवैध शराब समेत ढाबा संचालक को गिरफ्तार किया है। वहीं थाना भैणी मीयां खां ने अवैध शराब बरामद की है। आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
एसएसपी हरचरण सिंह भुल्लर ने बताया कि दीनानगर पुलिस स्टेशन में मुखबिर ने सूचित किया कि एक ढाबे पर शराब पिलाई जाती है। इस पर एससी गुरशरण सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ आरोपी लखबीर सिंह निवासी गाधियां के पनियाड़ स्थित ढाबा पर रेड की। इस पर छह बोतल देशी और पांच बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी लखबीर को गिरफ्तार कर लिया भुल्लर ने बताया कि पुलिस स्टेशन भैणी मीयां खां में तैनात एएसआई रमन कुमार ने मुखबिर की सूचना पर जिन्द्र सिंह निवासी गांव मोचपुर के घर में छापामारी। घर से 15000 एमएल अवैध शराब बरामद हुई। आरोपी पुलिस को देखकर फरार हो गया। दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।