सरधना। छबड़िया गांव निवासी आंनद सिंह सिद्धू की बिनौली रोड पर मंडी समिति की दुकानों में सिद्धू ट्रांसपोर्ट कार्यालय है। चोरों ने सोमवार रात कार्यालय का ताला तोड़कर उसमें रखी बैट्री और इर्न्वटर चोरी कर लिया। चोरी की घटना का सोमवार को सुबह जाग होने पर पता चला। आनंद ने थाने पहुंचकर चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं, पुलिस चोरी के खुलासे में जुट गई है।
कब्रिस्तान में निर्माण रुकवाया
सरधना। तहसील क्षेत्र के पिठलोकर गांव में कई दिन से कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध निर्माण किया जा रहा था। इसकी शिकायत राजा ठाकुर द्वारा तहसील अधिकारियों से की जा रही थी। इस मामले में सोमवार को कानूनगो राकेश कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर निर्माण रुकवा दिया। उसने चेतावनी के बाद निर्माण जारी रखने की रिपोर्ट तैयार कर एसडीएम को भेज दी और उसके खिलाफ थाने में रिपोर्ट करने की भी संस्तुति कानूनगो ने की है।
सीएचसी में गंदगी का अंबार
सरधना। सीएचसी में गंदगी का अंबार लगा है। यहां फर्श पर कूड़ा आदि पड़ा रहता है। वहीं, कुत्ते कूडेदान को इधर उधर खींचते रहते हैं। जिस कारण सीएचसी में गंदगी पसरी रहती है। सीएचसी प्रभारी श्रीराम प्रेमी से इस संबध में बताया कि इस बाबत सफाई कर्मचारियों को हिदायत दी जाएगी।