फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुझे लगा कि आंतकी घुस आए हैं बारात में

विज्ञापन
विज्ञापन
‘लगा आतंकी घुस आए हैं बारात में’
विज्ञापन

शादी समारोह में गोलियां चलने से दो लोगों की मौत का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर।
सोमवार देर शाम थाना घरिंडा स्थित एसबी रिसोर्ट में शगुन का लिफाफा पकड़ाने के बाद जैसे ही जसविंदर सिंह बाहर को निकल रहे थे तभी गोलियां चलने लगी। जसविंदर सिंह कहते हैं कि मैंने सोचा कि आतंकवादी पंडाल में घुस आए हैं। 40-45 राउंड गोलियां चलते ही डीजे बंद हो गया। भगदड़ मच गई। हर कोई अपने से लिपट गया। दो लोगों की मौत के बाद जिला प्रशासन के लिए सबसे बड़ी चुनौती है कि क्या मैरिज पैलेस के अन्दर हथियार ले जाने पर पूर्ण पाबंदी के बावजूद गोलियों कैसे चली। क्या है प्रशासन के और मैरिज पैलेसों के पुख्ता इंतजाम।
घटनास्थल पर मौजूद जसविंदर सिंह मैरिज पैलेस में मारे गए दोनों युवकों के शव का पोस्टमार्टम करवाने मंगलवार पहुंचे थे। वह कहने लगे कि मंजर ऐसा था, जिसे में शब्दों में बयां नहीं कर सकता। सीधे गोलियां एक-दूसरे पर बरसाई जा रही थी। झगड़े के पीछे कारण क्या था, यह अब तक साफ नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना घरिंडा में गांव खापड़खेड़ी के लवप्रीत सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि एसबी रिसोर्ट में उनकी बड़ी बहन की शादी थी। बड़े भाई गुरप्रीत सिंह ने अपने दोस्तों को न्यौता दे रखा था। भाई का दोस्त हरबिंदर सिंह (40) भी शादी में नाच रहा था। इसी बीच कुछ हथियारबंद लोग पैलेस में आ धमके, जिसकी अगुवाई मनप्रीत सिंह उर्फ मंगा (45) कर रहा था। दोनों के बीच अचानक गोलियां चलने लगी। इसी बीच दोनों की गोलियों से निकले छर्रे से दुल्हन के भाई गुरप्रीत सिंह, रणबीर सिंह व शादी में शामिल हुई कंवलजीत कौर घायल हो गई। मौके पर पुलिस को हथियार व गोलियों के खोल मिले हैं। इस दौरान हरबिंदर सिंह कोदी व मनप्रीत सिंह मंगा दोनों की मौत हो गई। एसएसपी परमपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर वारिसों को सौंप दिया गया है। गोलियां क्यों चली, इसकी तहकीकात की जा रही है। हमलावर कितने थे, इस की पुष्टि के लिए सीसीसीटीवी का सहयोग लिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें