फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में भरती करवाने के नाम पर 11 लाख रूपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
सेना में भर्ती करवाने के नाम पर 11 लाख ठगे
विज्ञापन

दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। सेना में भर्ती करवाने के नाम पर लाखों की ठगी करने के आरोप में डेरा बाबा नानक पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल दोनों नामजद आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन

डेरा बाबा नानक के एएसआई जतिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में गांव तलवंडी गोरया के रहने वाले अनोख सिंह ने बताया कि वह अपने दोनो बेटों को फौज में भर्ती करवाना चाहता था। इसलिए उसका संपर्क साधा सिंह निवासी जागोवाल और मोहन लाल निवासी पठानकोट से हुआ। उक्त दोनों आरोपियों ने उससे उसके दोनों बेटों को फौज में भर्ती करवाने को लेकर 12 लाख की मांग की। दोनों पक्षों के बीच सौदा 11 लाख रुपये में तय हुआ। उसने पहली किश्त में उक्त दोनों को पहले पांच लाख रुपये दिए। बाद में छह लाख रुपये दे दिए। 11 लाख रुपये लेने के बाद उक्त दोनों आरोपियों ने न तो उसके दोनो बेटों को फौज में भर्ती करवाया और न ही उनके पैसे वापस किए। ऐसा करके उक्त दोनों ने उनसे धोखाधड़ी की है। एएसआई ने बताया कि शिकायतकर्ता के इन आरोपों की जांच पुलिस के उच्च अधिकारियों ने की तो आरोप ठीक पाए जाने के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें