फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालातों में अवविवाहित व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में युवक की मौत
विज्ञापन

-दो साल से एक तलाकशुदा दो बच्चों की मां के साथ रह रहा था परमपाल
-मृतक के परिवार वालों ने लगाया महिला पर हत्या का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर।
संदिग्ध हालातों एक युवक की मौत हो गई। इस संबंध में मृतक के परिवार वालों ने एक तलाकशुदा महिला पर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक परमपाल के पिता सुरिन्द्र पाल निवासी धारीवाल ने आरोप लगाया कि वह अविवाहित था और दो तीन साल से वह गांव सहारी में एक तलाकशुदा दो बच्चों की मां के साथ रह रहा था। इस कारण उसका हमारे साथ अच्छे संबंध नहीं था। उसने बताया कि सूचना मिली थी कि परमपाल की हालत खराब होने के कारण तलाकशुदा महिला रोजी उसे सिविल अस्पताल गुरदासपुर लेकर गई है।
सूचना मिलने पर हमारा परिवार सिविल अस्पताल पहुंचा तो पता चला कि परमपाल की मौत हो चुकी है। अस्पताल वालों ने बताया कि रोजी जब उसे अस्पताल लेकर आई थी तो उसने डाक्टरों को यह कहा था कि वह चारपाई से गिर गया है और उसकी हालत नाजुक है। परमपाल को अस्पताल में दाखिल करवा गया, जहां उसकी मौत हो गई। परिवार के मेंबरों ने आरोप लगाया कि परमपाल की मौत के लिए रोजी जिम्मेदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में घुम्मनकलां पुलिस का कहना है कि डाक्टरों का बोर्ड बनवा कर परमपाल के शव का पोस्टमार्टम करवाने की कोशिश करेगी। अभी तो मृतक के परिवार वालों की ओर से दिए बयान के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।

24जीडीआर1- मृतक का फाईल चित्र।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें