ट्रक के नीचे आने से व्यक्ति की मौत
गुरदासपुर। ट्रक के नीचे आने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। थाना कलानौर पुलिस ने ट्रक चालक के विरुद्ध मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया।
पुलिस को दी गई शिकायत में गुरजंट सिंह निवासी गोसल ने बताया कि उसके पिता गुरदीप सिंह मंगलवार की शाम अपने खेतों की तरफ गए थे। इसी दौरान एक ट्रक ने उनके पिता को कुचल दिया। इलाज के लिए अमृतसर ले जाते समय पिता ने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्रक चालक जगदेव सिंह निवासी कमेड़ी पुलिस स्टेशन चीका जिला कैथल हरियाणा के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच कर रहे एएसआई दलजीत सिंह ने बताया कि बाद में आरोपी ट्रक चालक को जमानत पर रिहा कर दिया गया।