एटीएम कार्ड डिटेल लेकर 48 हजार ठगे
सरकार डिजिटल इंडिया बनाने के साथ साथ भोले भाले लोगों की जमा पूंजी को भी सुरक्षित बनाए
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर।
शिवसेना बाल ठाकरे के राज्य उपप्रमुख ने सोमवार को जानकारी देते हुए कहा कि बेशक भारत को डिजिटल इंडिया में बदले जाने के प्रयास लगातार जारी हैं। लेकिन लोगों की जमा पूंजी की सुरक्षा के प्रति न तो जागरूकता फैलाई जा रही है और न कि लोगों की पूंजी को लूटे जाने से कोई ठोस कदम उठाए जा रहे है।सोनी ने बताया कि दोरांगला के शिव मंदिर के पुजारी राधे शाम दास का खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में चल रहा है। उन्हें 5 अप्रैल को मोबाइल नंबर 7366935034 तथा 7563098483 से फोन आया तथा उनके खाते के बंद होने की बात उन्हें कही जिससे वे सकते में आ गई। क्योंकि उस खाते में उनकी लगभग डेढ़ लाख रुपये की राशि जमा थी। साथ ही ठगों ने उनका एटीएम कार्ड बंद होने की बात भी उनको कही और उनसे उनका आधार कार्ड का नंबर मांगा। उन्होंने बताया कि पुजारी महंत राधे शाम दास को इस प्रकार ठगी की जाने की जानकारी न होने के कारण उन्होंने अपना आधार कार्ड नंबर तथा एटीएम नंबर की जानकारी फोन पर बता दी। थोड़ी देर बात जयपुर से एसबीआई के मॉनिटरिंग सेल से फोन नंबर +911412422530 से फोन आया तथा महंत से पूछा गया कि उनके खाते से 47994 रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग की गई है। क्या वे स्वयं ये शॉपिंग कर रहे हैं तो पुजारी ने इस संबंध में अनभिज्ञता जताई और तुरंत खाता ब्लॉक करने को कहा। पुजारी राधे श्याम दास ने एसएसपी गुरदासपुर को इस संबंध में शिकायत दी है।
उन्होंने थाना सिटी के एसएचओ की ड्यूटी लगाई है। लेकिन पुलिस भी ऐसे मामलों में असहाय सी स्थिति में होती है क्योंकि ऐसे मामलों में ठगी करने वाले लोग दूर किसी अन्य राज्यों में होते हैं, जिन्हें पकड़ना पुलिस के लिए टेढ़ी खीर ही साबित होता है।
09जीडीआर010- जानकारी देते हुए हरविंदर सोनी व साथ में पुजारी महंत राधे शाम