फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग करने के आरोप में 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फायरिंग के आरोप में 12 पर केस दर्ज
विज्ञापन

बटाला। गांव चीमा खुड्डी में पैसों के लेनदेन को लेकर कुछ हमलावरों ने एक युवक के घर में घुसकर हवाई फायर किए। थाना श्री हरगोबिंदपुर पुलिस ने 12 लोगों पर मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एएसआई स्वंयबीरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को दी गई शिकायत में कुलबीर सिंह वासी गांव चीमा खुडी ने बताया कि रविवार रात के करीब साढ़े आठ बजे वह अपने घर में खाना खा रहा था। इसी दौरान करीब 12 हमलावर उनके घर में घुसे और आते ही हवाई फायर किए। फायरिंग करने के बाद आरोपी फरार हो गए। एएसआई ने बताया कि कुलबीर सिंह के बयानों पर पुलिस ने गगनदीप सिंह वासी घुमाण, मनजिंदर सिंह वासी मंड, तजिंदर सिंह वासी बलड़वाल, जरनैल सिंह वासी गांव हरपुरा, हरविंदर सिंह बाजवा, मनजिंदर सिंह वासी अत्तेपुर, सुखा सिंह वासी गांव सेखवां औैर पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें