फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार के स्पीकर में छिपा रखे 29, 760 नशीले कैप्सूलों के साथ श्रीनगर का युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर का युवक नशीले कैप्सूल के साथ काबू
विज्ञापन

पठानकोट । थाना नंगल भूर की पुलिस ने श्रीनगर के युवक को 29, 760 नशीले कैप्सूलों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई सुरिंद्र कुमार ने बताया कि मीरथल में नाका लगाया गया। मुकेरियां साइड से दिल्ली नंबर की स्विफ्ट कार को कागजात चेक करने के लिए रोका गया। कार सवार ने अपना नाम फयाज अहमद निवासी सजगरी पोरा हवल थाना नौशहरा, श्रीनगर बताया। गाड़ी की तलाशी में बंद पड़े स्पीकर की जांच की गई। इस पर स्पीकर से 29760 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। एएसआई ने ने बताया कि फयाज अहमद पंजाब या दिल्ली साइड से नशीले कैप्सूल खरीदकर श्रीनगर में महंगे दामों पर बेचता है। आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें