केंद्रीय जेल से फिर मिला मोबाइल
गुरदासपुर। स्थानीय केंद्रीय जेल से मोबाइल मिलने का सिलसिला जारी है। रविवार को भी चेकिंग के दौरान जेल प्रशासन ने एक मोबाइल बरामद किया। पुलिस स्टेशन सिटी में जेल प्रशासन के पत्र पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार 12.30 बजे के करीब जेल प्रशासन की ओर से बैरकों की तलाशी ली जा रही थी। बैरक नंबर 2 की जब तालाशी ली गई तो बैरक के पिछली तरफ एक मोबाइल, बैटरी व सिम कार्ड बरामद हुआ। सिटी पुलिस स्टेशन इंचार्ज शाम लाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है।