फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएसआई करवा रही है पंजाब में हिन्दू नेताओं की हत्याएं - डीजीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
आईएसआई करा रही हिंदू नेताओं की हत्याएं: डीजीपी
विज्ञापन

पंजाब में उग्रवाद पनपने नहीं दिया जाएगा, पाक से सटे शहरों में स्पेशल चौकसी
कहा-पंजाब में हिंदू-सिख एकता में दरार डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर।
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई पंजाब में हिंदू नेताओं की हत्याएं करवा रही है। पिछले कुछ महीनों में पंजाब पुलिस ने हो रही हत्याओं को लेकर जांच यहां तक पहुंची है कि आईएसआई के संपर्क में विदेशों में बैठे कुछ गरम ख्याली दल भी सरगर्म हैं। पंजाब में गैंगस्टरों को पैसा विदेशों से पहुंचाया जा रहा है, मकसद एक है कि पंजाब की खुशहाली में आतंक फैलाना। पंजाब पुलिस पाक से सटे सभी जिलों में स्पेशल चौकसी बरत रही है।
अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, गुरदासपुर, पठानकोट के साथ-साथ अब आईएसआई पंजाब के महानगरों को निशाना बनाने की योजना बना रही है, जिसे नेस्तनाबूद करने के लिए पंजाब पुलिस पूरी तरह सक्षम है। यह दावा शुक्रवा को डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने अमृतसर दौरे के दौरान किया। हालांकि मीडिया के कई तीखे सवालों को डीजीपी टाल गए लेकिन इशारा करते हुए कहा कि पंजाब में हिंदू-सिख एकता में दरार डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

पंजाब में अब तक हुई हिंदू नेताओं की हत्याओं में कुछ गिरफ्तारी हुई हैं और कुछ गिरफ्तारियां जल्द हो जाएंगी। अमृतसर में हुए हिंदू नेता विपन शर्मा के कातिल जल्द ही गिरफ्तार होंगे। अमृतसर पुलिस ने हत्या की जांच में कातिलों को जल्द ही दबोच लेगी। सारी जांच पड़ताल प्लानिंग के तहत की जा रही है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर पहचान रही है चेहरे
डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने कहा कि सोशल मीडिया पर ऐसे लोग सरगर्म हैं जो कि पंजाब की अखंडता व एकता के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। ऐसे चेहरों को पहचान की जा रही है। फेसबुक, व्हाट्सएप से लेकर यू ट्यूब पर पंजाब पुलिस की कड़ी नजर है। फेसबुक पर अपराधियों की पोस्टों पर लाइक व कमेंट करने वालों पर भी पुलिस की नजर है। सोशल मीडिया पर ऐसे चेहरों की पहचान की जा रही है। स्पेशल साइबर क्राइम सेल की टीम हरेक गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें