वाहन चोर गिरफ्तार, नौ बाइक बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
डेरा बाबा नानक (बटाला)।
कस्बा डेरा बाबा नानक से एक युवक से 9 चोरी के मोटरसाइकिल बरामद किए गए हैं। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई नाकाबंदी के दौरान आरोपी को चोरी की बाइक समेत दबोचा। बाद में उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की आठ बाइक और बरामद की। आरोपी को वाहन चोरी के कई केस दर्ज है। थाना डेरा बाबा नानक पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
बटाला पुलिस कार्यालय में सोमवार की शाम को प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान डीएसपी (सिटी) सुच्चा सिंह बल्ल औैर थाना डेरा बाबा नानक के एसएचओ विश्वामित्र ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की शाम बाईपास के पास पुलिस ने नाकाबंदी की थी। जब बाईपास के नजदीक आरोपी हीरो हांडा बाइक पर पहुंचा। पुलिस ने उसके बाइक की छानबीन की तो बाइक चोरी का निकला। इस पर पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान हरमनप्रीत सिंह वासी गांव अगवान के रूप में हुई हैं।
डीएसपी ने बताया आरोपी की निशानदेही पर 8 अन्य चोरी की बाइक बरामद की गई, जिसमें एक बुलेट मोटरसाइकिल भी है। आरोपी ने बाइक ने कस्बा डेरा बाबा नानक, धारीवाल औैर अमृतसर से चोरी किए थे। आरोपी पर पुलिस थाना कलानौर, डेरा बाबा नानक और गुरदासपुर में चोरी के चार केस दर्ज हैं। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आगे और भी बरामदगी होने की संभावना हैं।