फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों के बीच हुये झगड़े में श्री साहिब युवक के पेट में मार कर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक को श्री साहिब मारकर किया घायल
विज्ञापन

पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज किया
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। पुराने झगड़े की रजिंश को लेकर दो हमलावरों ने एक युवक के पेट में अपने श्री साहिब (गातरा) मारकर घायल कर दिया। घायल को फतेहगढ़ चूड़ियां अस्पताल से अमृतसर के श्री गुरु रामदास अस्पताल रेफर कर दिया। थाना घन्नियां के बांगर की पुलिस ने दोनों आरोपी युवकों के खिलाफ हत्या का प्रयास करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एसआई महिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को दी गई शिकायत में घायल अर्शदीप सिंह निवासी गांव निक्कोसरां ने बताया है कि वह अपने दोस्त लाला निवासी गांव कंडियाल के साथ ी एक्टिवा पर अलीवाल से फतेहगढ़ चूड़ियां जा रहा था। गांव पारोवाल के बस स्टॉप के पास आरोपी बाइक सवार जगदीप सिंह निवासी गांव पारोवाल और सुखराज सिंह निवासी गांव नासरके रोक लिया।। आरोपी उसके दोस्त लाला से मारपीट करने लगे। जब उसने छुड़वाने को कोशिश की सुखराज सिंह ने अपने गले में डाला श्री साहिब उतारा और श्री साहिब जगदीप सिंह को दे दिया। सुखराज के कहने पर जगदीप सिंह ने जान से मार देने की नीयत से अर्शदीप सिंह के पेट में श्री साहिब मार दिया। इससे अर्शदीप घायल हो गया। इसके बाद दोनों हमलावर फरार हो गए। एसआई ने बताया कि अर्शदीप सिंह के बयान पर आरोपी जगदीप सिंह और सुखराज सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस छापामारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें