फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के लिए गए दो दोस्तों का कत्ल

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी में गए दो दोस्तों का कत्ल
विज्ञापन

थाना जंडियाला पुलिस ने दर्ज किया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर।
शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए मकबूलपुरा निवासी दो दोस्तों का कत्ल हो गया। है। दोनों को अज्ञात हमलावरों ने तेजधार हथियारों कत्ल किया है। दोनों दोस्त शादी में जाने के लिए घर से मंगलवार शाम गए थे। शव थाना जंडियाला गुरु के अंतर्गत बुधवार सुबह गांव किला महका से गांव फतेहपुर राजपूतां को जाती सड़क पर पंचायती जमीन के पास मिले।
बताया गया गुरप्रीत सिंह गोपी पुत्र मंजीत सिंह निवासी गली नंबर 6 मकबूलपुरा अमृतसर के साले का बुधवार को शगुन था। मंगलवार की शाम वह अपने दोस्त मंदीप सिंह निक्का पुत्र कुलवंत सिंह निवासी गली नंबर 5 मकबूलपुरा के साथ घर से कपड़े देने के लिए निकला था। दोनों जब देर रात तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने तलाश की। दोनों नहीं मिल। बुधवार सुबह गांव छापा राम सिंह निवासी किसान हरजीत सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह ने दोनों दोस्तों के शव किला महका से गांव फतेहपुर राजपूतां को जाती सड़क पर पंचायती जमीन के पास खाली पड़े टिल्ले के पास पड़े देखे। इस पर उन्होंने इसकी सुचना थाना जंडियाला गुरु को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डबल मर्डर की सुचना पाते ही एसएसपी देहाती परमपाल सिंह गाँधी, डीएसपी गुरप्रताप सिंह सहोता, एसएचओ हरपाल सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस जांच में पाया कि दोनों के शरीर के अन्य हिस्सों और गर्दन पर तेजधार हथियारों के निशान थे। मृतकों की पहचान लोगों नेशवों की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने के बाद हुई। डबल मर्डर के कारणों का कुछ पता नहीं चल पाया है। उधर पुलिस थाना जंडियाला गुरु ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कारवाई शुरू कर दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए अमृतसर लाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें