कार और बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत
बटाला। डेरा बाबा नानक रोड पर स्थित गांव गोखुवाल के पास बुधवार दोपहर एक कार और बाइक की भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गांव दाबांवाल का रहने वाला कुलविंदर सिंह (20) बुधवार दोपहर डेढ़ बजे मोटरसाइकिल पर गांव सेखवां निकला था। वह जब रास्ते में गांव गोखुवाल के पास पहुंचा तो सामने से आ रही एक कार से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में कुलविंदर सिंह की मौके पर मौत हो गई। इसके बाद चालक अपनी कार वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया। थाना सिविल लाईन के एएसआई हरदीप सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।