फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुद्वारे का दरवाजा तोड़ कर गोलक चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुद्वारे का दरवाजा तोड़कर गोलक चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। बहरामपुर रोड स्थित गुरुद्वारा साहिब में वीरवार रात चोरों ने सेंध लगाकर गोलक चोरी कर ली। घटना संबंधी गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी को सुबह उस समय पता चला जो वह गुरुद्वारा साहिब को खोलने के लिए पहुंचे। इस संबंधी थाना सिटी पुलिस को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन

जगतार सिंह पुत्र करनैल सिंह निवासी हमराजपुर ने बताया कि वह गुरुद्वारा साहिब में ग्रंथी है। वीरवार की रात वह गुरुद्वारा बंद करके घर चला गया था। शुक्रवार सुबह 4:30 बजे जब वह गुरुद्वारा साहिब में पहुंचा तो वहां का दरवाजा टूटा हुआ था। उसने अंदर जाकर देखा तो गुरुद्वारा साहिब की गोलक गायब थी। इस संबंधी उसने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य लखबीर सिंह को सूचित किया। जगतार सिंह ने बताया कि उन्होंने गोलक की तलाश की तो कुछ लोगों ने बताया कि बहरामपुर रोड पर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के पास गोलक पड़ी हुई है। वहां जाकर देखा तो वहां पर गोलक टूटी पड़ी थी। उसमें पड़ी करीब 12 हजार की नकदी गायब थी। जगतार सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब में सीसीटीवी लगे हुए हैं लेकिन वह कुछ समय से खराब चल रहे थे। थाना प्रभारी कुलवंत सिंह ने बताया कि इस संबंधी शिकायत मिल चुकी है। पुलिस जांच कर जल्द मामला दर्ज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें