फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के मामलें में नामजद आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बटाला। नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म करने के आरोप में नामजद युवक को सदर पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। थाना सदर बटाला के एएसआई हरिंदर सिंह ने बताया कि नामजद आरोपी को बटाला पुलिस ने बुधवार रात को बटाला के बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एएसआई ने बताया कि 27 जनवरी 2018 को पुलिस को दी शिकायत में नाबालिग की मां ने बताया था कि उसकी लड़की को आरोपी गगनदीप गांव घोगा बहला फुसला कर कहीं ले गया। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता की मां के बयान पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। इसके बाद पीड़िता का जब मेडिकल टेस्ट करवा गया तो उसमें दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई। इसके आधार पर सदर पुलिस ने जुर्म में बढ़ोतरी करते हुए दुष्कर्म के आरोप में उक्त आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर नामजद करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें