फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव मैरिज कर पत्नी को जलाकर मारने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
लव मैरिज कर पत्नी को जलाकर मारने का प्रयास
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। आठ साल पहले जिसके साथ लव-मैरिज की, उसी व्यक्ति ने पत्नी को जान से मारने के लिए पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश की। पत्नी को गंभीर हालत में जीरा अस्पताल में दाखिल कराया। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में पीड़िता गुरु तेग बहादुर नगर जीरा निवासी सिमरनजीत कौर पत्नी गुरमीत सिंह ने बताया है कि गुरप्रीत सिंह के साथ आठ साल पहले परिवार के खिलाफ जाकर लव-मैरिज की थी, उनके परिवार का कोई भी सदस्य इस शादी से खुश नहीं था। पिछले कुछ समय से आरोपी गुरप्रीत गलत नीयत से युवतियों का पीछा कर उनसे छेड़छाड़ करता था, जिसके लिए वह उसे रोकती थी। इसी बात को लेकर आरोपी उसके साथ लड़ाई करता था, वारदात के दिन भी इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ, और आरोपी ने उस पर पेट्रोल छिड़क कर उसे जान से मारने के लिए जलाने का प्रयास किया। शोर मचाने पर पड़ोसियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। मामले की जांच कर रहे एएसआई निर्मल सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर गुरप्रीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें