सड़क हादसे में भाई-बहन समेत तीन की मौत
बच्चों और भाई के साथ मायके जा रही थी गुरमीत, हादसे में घायल
पट्टी के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर
अमर उजाला ब्यूरो
तरनतारन।
कस्बा पट्टी के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन समेत तीन की मौत हो गई। हादसे में बच्चों की मां घायल हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार को कब्जे में ले लिया है।
खेमकरन के गांव गज्जन निवासी गुरमीत कौर का मायका गांव लोहुका में है। गुरमीत कौर अपने बेटे सुखमनदीप सिंह (5), डेढ वर्षीय बेटी परनीत कौर के साथ गर्मी की छुट्टियां बिताने मायके आई थी। जोग सिंह (28) मोटरसाइकिल पर अपनी बहन व बच्चों को लेकर गांव लौट रहा था। पट्टी के पास एक रिजोर्ट के सामने मोड़ पर सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में जोगा सिंह व सुखमनदीप सिंह की मौत हो गई। वहीं बच्ची और गुरमीत घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की ओर से उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां परनीत ने भी दम तोड़ दिया।
हादसे की खबर मिलते ही थाना सदर पट्टी के प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कक्कड़, पुलिस चौकी कैरों के इंचार्ज चरन सिंह मौके पर पहुंचे। मृतक जोगा सिंह के पिता रुखविंदर सिंह के बयान के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सूत्रों के अनुसार कार को पंजाब पुलिस का हेड कांस्टेबल चला रहा था। एसएसपी हरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
पट्टी के विधायक जताया दुख
विधान सभा हलका पट्टी के विधायक हरमिंदर सिंह गिल ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के साथ भी हमदर्दी जताई है। उन्होनें डीसी डीपीएस खरबंदा, एसएसपी हरजीत सिंह ओर सिविल सर्जन डॉ. शमशेर सिंह को आदेश दिया कि बिना किसी देरी के मृतकों का पोस्टमार्टम करवा हादसे का कारण बने कार चालक खिलाफ कार्रवाई की जाए।
फोटो-18भनस्क्त्रस्ञ्जक्त्रस्हृक्क01- हादसे में गंभीर घायल गुरमीत कौर उपचारधीन।
फोटो-18भनस्क्त्रस्ञ्जक्त्रस्हृक्क02- हादसे मं मरने वालों के परिजन।