हथियारों समेत युवक गिरफ्तार
तरनतारन। थाना सिटी पुलिस ने विदेशी पिस्टल, मैगजीन और कारतूसों समेत एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पाबंदीशुदा गोलियां भी बरामद हुई हैं। पुलिस ने आरोपी खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी करणजीत सिंह ने बताया कि पुलिस चौकी बस अड्डा के इंचार्ज एएसआई विपिन कुमार ने टीम समेत गश्त दौरान एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया। उसकी तलाशी लेने पर एक 32 बोर का पिस्टल, एक मैगजीन और 3 कारतूस के साथ-साथ 135 पाबंदी शुदा गोलियां बरामद हुई। पूछताछ के दौरान उक्त व्यक्ति की पहचान गगनदीप सिंह उर्फ गगन निवासी ग्रीन एवेन्यू तरनतारन के रूप में हुई।