फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएमपी डॉक्टर की हत्या के मामले में चार खालिस्तानी समर्थकों को किया नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएमपी डॉक्टर की हत्या में चार अलगाववादी नामजद
विज्ञापन

चारों को गुरदासपुर की जेल से प्रोडक्शन वारंट पर बटाला लाया गया
अदालत ने सभी आरोपियों को 21 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। गांव तलवंडी लाल सिंह के मोड़ पर बीती 4 मई को एक आरएमपी डॉक्टर की हत्या के मामले में अलगाववादी गतिविधियों में शामिल और सिख रेफरेंडम 2020 के प्रचार करने के आरोप में जेल में सजा काट रहे चार युवकों को नामजद किया है। पुलिस आरोपियों को गुरदासपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर बटाला लाई और कोर्ट में पेश किया। अदालत ने आरोपियों को 21 सितंबर तक के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया ैह।
थाना सदर बटाला के एसएचओ परमजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने चारों आरोपियों धरमिंदर सिंह उर्फ कमांडों निवासी हरपुरा ,रविंदर सिंह निवासी गांव दौलतपुर,किरपाल सिंह निवासी फतेहपुर और अमृतपाल सिंह निवासी नानकसर को बीती चार मई को गांव तलवंडी लाल सिंह के मोडड पर गांव शंकपुरा के रहने वाले आरएमपी डॉक्टर बलविंदर सिंह (50) की हत्या करने के आरोप में नामजद किया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ की जाएगी की कि डॉक्टर की हत्या करने का उनका क्या मकसद था। उन्होंने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ थाना रंगड नंगल में अलगाववादी गतिविधियों में शामिल होने और रिफरेंडम 2020 के प्रचार करने के आरोप में मामला दर्ज है। चारों को गिरफ्तार करके केंद्रीज जेल गुरदासपुर भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव शंकरपुरा के रहने वाले आरएमपी डक्टर बलविंदर सिंह के भतीजे गुरवेल सिंह ने तब पुलिस को बताया था कि उसका चाचा बलविंदर सिंह गांव रिखिया में क्लीनिक चलाता था। 4 मई की रात करीब 8 बजे अपने घर आ रहा था। गांव तलवंडी लाल सिंह के मोड़ के पास कुछ अज्ञात युवकों ने उसके चाचा को किरच मार कर घायल कर दिया था। घायल बलविंदर सिंह को बटाला के सिविल अस्पताल बटाला पहुंचाया गया।वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भतीजे गुरवेल सिंह के बयान पर थाना सदर बटाला में 5 मई को अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें