चेयरमैन मुन्नवर मसीह ने मृतका के परिजनों के साथ मुलाकात की
मोबाइल चार्जर से गला घोंटकर बच्ची की हत्या का मामला
लोगों जाम लगाकर की सख्त कार्रवाई की मांग, आरोपी की गिरफ्तार नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। राज्य अल्पसंख्यक कमीशन के चेयरमैन मुन्नवर मसीह के तहत पड़ते एक गांव में पिछले दिनों गांव जट्टोवाल जट्टा में मोबाइल चार्जर की वायर से गला दबाकर की गई बच्ची की हत्या के मामले का विरोध किया। इस मौके पर उनके साथ विक्टर मसीह, वरिंदर सिंह, मनजीत सिंह, अमनदीप सिंह व प्रभपाल सिंह उपस्थित थे।
मुन्नवर मसीह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जो भी हुआ है, वह दुखद है। बच्ची का जिस तरह से कत्ल किया गया है, वह दिल दहलाने वाला है। चेयरमैन ने बच्ची के पिता व मां के साथ गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह उनके साथ कंधे से कंधे मिला कर चलेंगे। कमीशन की ओर से आरोपियों को सजा दिलाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
बता दें कि मंगलवार को मसीह समुदाय के लोगों ने इस वारदात को हत्या और गैंपरेप बताते हुए अन्य गिरफ्तारी की मांग को लेकर नेशनल हाईवे पर 3 घंटे प्रदर्शन किया। डीसी विपुल उज्ज्वल तथा एसएसपी स्वर्णदीप सिंह खुद ने प्रदर्शनकारियों से बात कर देर शाम करीब सवा सात बजे जाम खुलवाया था। मसीह भाईचारे के लोगों ने एसएसपी तथा डीसी के आश्वासन के बाद शव दफन किया।
इस केस में एसएसपी स्वर्णदीप सिंह ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर बताया था कि आरोपी की पहचान चाहे हो चुकी है, लेकिन अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है। एक आरोपी नाबालिग है, जिसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। एसएसपी ने बताया कि बच्ची के साथ आरोपी ने दुष्कर्म किया या नहीं यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा। लेकिन तय है कि जिस मकान में बच्ची का शव मिला उसी के केयर टेकर के साथ बच्ची को अंतिम बार देखा गया था। जिसके विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद बच्ची का शव एक बंद पड़े मकान से बरामद हुआ। एसएसपी ने बताया कि जब पुलिस ने शव बरामद किया तो उस समय बच्ची के पैर बूटों के तस्मों से बांधे हुए थे। मोबाइल चार्जर की तार से उसका गला दबा कर हत्या की गई थी। उन्होंने बताया कि जिस मकान से बच्ची का शव मिला वह मकान सेना के एक कैप्टन का है। बच्ची की हत्या का आरोपी मकान की देख रेख करने वाले व्यक्ति का बेटा है।