फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर फोर्स के कर्मचारी के मारी पांच लाख 15 हजार रुपए की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
एयर फोर्स के कर्मचारी से पांच लाख 15 हजार रुपये ठगे
विज्ञापन

म्यूचुअल फंड व शेयर में लगाई राशि में बढ़ोतरी का दिया लालच
चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। एयर फोर्स के एक कर्मचारी के साथ पांच लाख पंद्रह हजार रुपये की ठगी मारने का मामला सामने आया है। म्यूचुअल फंड व शेयर में लगाई राशि में बढ़ोतरी का लालच देकर कर्मचारी के साथ ठगी की गई। थाना सिटी की पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इस संबंधी जानकारी देते हुए सिटी पुलिस स्टेशन गुरदासपुर के इंचार्ज कुलवंत सिंह ने बताया कि सुच्चा सिंह पुत्र ज्ञान सिंह निवासी नगर सुधार ट्रस्ट कालोनी गुरदासपुर में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें उसने आरोप लगाया कि उसे कुछ लोगों की ओर से म्यूचुअल फंड की राशि में बढ़ोतरी होने का लालच देकर पांच लाख 15 हजार रुपये एचडीएफसी बैंक में जमा करा लिए। लेकिन लंबा समय गुजर जाने के बावजूद भी न तो उसे म्यूचुअल फंड के पैसे मिले और न ही अपनी राशि मिली। सुच्चा सिंह ने बताया कि उसे 20 जुलाई 2018 को अंकिता शर्मा नामक महिला का फोन आया जिसने कहा कि वह बैंक से बोल रही है और आपने जो एचडीएफसी बैंक में शेयर लगाया है वह बढ़ गए हैं और उन्हें 26 लाख 10 लाख 130 रुपये दिए जाएंगे। जिसके लिए उसने अंकिता के कहे अनुसार एनओसी के लिए 15 हजार रुपये 26 जुलाई 2019 कोरियर के जरिये तथा 5 लाख रुपये 6 अगस्त 2018 को बैंक अकाउंट में डालने को कहा गया। जिस पर उसने राशि कहे अनुसार अदा कर दी। इसके बाद उसने कई बार आरोपियों से पैसे के लिए संपर्क किया गया, लेकिन कोई पैसा वापस नहीं किया गया। मामले की जांच डीएसपी सिटी देव दत्त द्वारा करने उपरांत आरोपियों अंकिता शर्मा निवासी दिल्ली सेंट्रल दिल्ली, अरुण राणा बंबे नई मुंबई, नेहा निवासी चेन्नई तामिलनाडू व शमशाद अहमद मलिक निवासी बंगलूरू के विरुद्ध मामला दर्ज कर दिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश हेतु प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें