फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर सुक्खा के नाम पर लूटमार करने वाले गिरोह का सरगना भी रिवाल्वर सहित गिरफ्तार।

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरौती मांगने वाला आरोपी सरगना भी रिवाल्वर सहित गिरफ्तार
विज्ञापन

शनिवार को पांच आरोपी पकड़े थे, गैंगस्टर सुक्खा के नाम पर लूटपाट का है आरोप
आरोपी गैंगस्टर के सिर्फ नाम का करता था इस्तेमाल, सभी आरोपी नाबालिग निकले, जुवेनाइल होम भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। गैंगस्टर सुक्खा भिखारीवाल के नाम पर फिरौती वसूलने की कोशिश करने वाले गिरोह के सरगना को भी रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से फायरिंग में इस्तेमाल रिवाल्वर भी बरामद कर ली है।
एसएसपी स्वर्णदीप सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर रविवार को पुलिस ने गांव मानकौर सिंह के पुल पर नाका लगाकर गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है, जो 16 वर्षीय निकला। उससे रंजीत सिंह के मकान के गेट पर फायरिंग के लिए प्रयोग रिवाल्वर भी बरामद कर लिया। रिवाल्वर बगैर लाइसेंस है। उसने माना कि सुक्खा भिखारीवाल के नाम से रंजीत सिंह निवासी गोत पोकर को फोन किया था। लेकिन उसने कहा कि वह न तो गैंगस्टर सुक्खा भिखारीवाल से कभी मिला है और न ही उसे जानता है। वह तो केवल उसके नाम का ही प्रयोग करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सभी 6 आरोपियों को जुवेनाइल अदालत में पेश किया। जहां से आरोपियों को होशियारपुर जुवेनाइल जेल में भेजने का आदेश दे दिया गया। अगली पेशी 29 अगस्त को होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें