मलेशिया भेजने के नाम पर पौने 2 लाख की ठगी
गुरदासपुर। थाना धारीवाल की पुलिस ने विदेश (मलेशिया) भेजने के नाम पर 1.75 लाख रुपये की ठगी मारने वालों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
एएसआई अजय राजन ने बताया कि विजय कुमार पुत्र सतपाल निवासी कृष्णा गली धारीवाल ने 26 सितंबर 2018 को शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसकी जांच डीएसपी (सिटी) देवदत्त की ओर से की गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि अमित कुमार पुत्र विभिषण कुमार निवासी पवन नगर अमृतसर ने उसके भांजे विशाल मेहता पुत्र राजीव मेहता निवासी भीलोवाल पक्का अटारी अमृतसर को मलेशिया भेजने के नाम पर ठगा है। आरोपी ने उनसे 1.75 लाख रुपये लेकर धोखा किया है। इसके बाद थाने में डीएसपी सिटी की ओर से की गई जांच के आधार पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया।