फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में 5 लाख और कार मांगने का आरोप में पति नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज मांगने के आरोप में युवक नामजद
विज्ञापन

पठानकोट। दहेज में पांच लाख नकद और कार की डिमांड पूरी नहीं होने पर पत्नी को मारपीट कर घर से निकालने के आरोप में थाना शाहपुरकंडी पुलिस ने अमृतसर निवासी व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया है। सरना के डेरा बाबा बसंतपुरी निवासी महिला ने बताया कि मार्च 2016 में उसकी शादी अमृतसर के गंडा सिंह वाला निवासी वरिन्द्र कुमार से हुई थी। शादी में माता-पिता ने हैसियत के मुताबिक दहेज दिया था। लेकिन बाद में उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। पति ने पांच लाख रुपये नकद और कार की डिमांड रखी। शादी के दो साल बाद ही अप्रैल 2018 में पिटाई कर घर से निकाल दिया। इसके अलावा शादी में दिया सारा दहेज भी खुर्द बुर्द कर दिया। जांच अधिकारी एएसआई हेम राज ने बताया कि वुमन सेल इंचार्ज और डीएसपी हेडक्वार्टर ने मामले की जांच करने के बाद आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें