फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर हुए विवाद को लेकर तीन कांस्टेबलों पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन पुलिस कर्मियों पर हत्या के प्रयास का केस
विज्ञापन

होली के दिन रंग डालने पर कांस्टेबल और युवकों के बीच हुआ विवाद
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला।
थाना सिटी बटाला पुलिस ने तीन पुलिस कर्मियों के खिलाफ हत्या का प्रयास करने के आरोप केतहत मामला दर्ज किया है। पुलिस कांस्टेबल कश्मीर सिंह वीरवार को लंच पर घर जा रहा था कि नेहरू गेट के पास अचानक होली खेलते हुए कुछ युवकों ने उस पर पानी का गुबारा फेंक दिया, जिससे दोनों पक्षों में विवाद हो गया।
विज्ञापन

दोनों पक्षों में मारपीट हुई। इसमें युवक विरलोचन कल्याण गंभीर घायल हो गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे अमृतसर के अमनदीप अस्पताल रेफर कर दिया। घायल कांस्टेबल को स्थानीय सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। थाना सिटी बटाला के एसएचओ विश्वामित्र ने बताया कि घायल युवक विरलोचन कल्याण के पिता सुनील कुमार के बयान पर आरोपी कांस्टेबल कश्मीर सिंह और दो अज्ञात पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है फिलहाल आरोपी पुलिस कर्मचारी की गिरफ्तारी नही हुई है, क्योंकि आरोपी कांस्टेबल भी अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें