फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बटाला पुलिस द्वारा गैंगस्टर से नशीला पदार्थ,राइफल और कारतूस बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
गैंगस्टर भगवानपुरिया का साथी गैंगस्टर गोली बटाला से गिरफ्तार
विज्ञापन

- पुलिस ने नशीला पदार्थ, राइफल, कारतूस और कार किया बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला ।
नशे और गैंगस्टरों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत बटाला पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के साथी गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोली को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से एक राइफल, 50 कारतूस के अलावा 20 ग्राम हेरोइन और आई ट्वंटी कार बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार गोली के खिलाफ बटाला के विभिन्न थानों में पहले से ही नौ आपराधिक मामले दर्ज हैं। गोली कुछ दिनों पूर्व ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। आरोप है कि जेल से बाहर हाने के बाद से ही वह नशीले पदार्थ की तस्करी के धंधे में सक्रिय था।
विज्ञापन

एसएसपी उपिंदरजीत सिंह घुम्मन ने बताया कि बटाला में नशा बेचने वालों और गैंगस्टरों के खिलाफ पुलिस ने अभियान छेड़ रखा है। जिले के सभी 13 थानों की पुलिस अलर्ट पर है। गुरप्रीत सिंह उर्फ गोली गांव कोटली सूरत मल्ही का रहने वाला है और वह जेल में बंद जगदीप सिंह उर्फ जग्गू भगवानपुरिया के लिए काम करता है। जग्गू का गांव भगवानपुर बटाला के थाना कोटली सूरत मल्ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें