फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए पांच व सभासद के लिए 58 ने दाखिल किए परचे

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। निकाय चुनाव नजदीक आने के साथ ही नामांकन का दौर भी तेज हो गया है। शनिवार को सपा के दो और तीन निर्दलीय प्रत्याशियों ने परचे दाखिल किए। सपा प्रत्याशियों के नामांकन के दौरान जिलाध्यक्ष समेत अन्य नेता मौजूद रहे। निवर्तमान चेयरमैन की पत्नी ने भी लाव लश्कर के साथ पहुंचकर नामांकन किया है। वहीं चार निकायों में सभासद के 58 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए। इस दौरान नामांकन स्थलों पर काफी गहमागगहमी रही।
विज्ञापन

निकाय चुनाव के लिए सात नवंबर तक नामांकन किए जा सकते हैं। चुनाव आयोग द्वारा एक नवंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरु करा दी गई है। मगर अभी तक प्रत्याशी इक्का दुक्का ही पहुंच रहे थे। शनिवार से नामांकन में तेजी आ गई है। बहराइच नगरपालिका परिषद से निवर्तमान अध्यक्ष हाजी रेहान खां आढ़ती की पत्नी रुबीना रेहान ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में परचा दाखिल किया। समाजवादी पार्टी की घोषित प्रत्याशी प्रवृत्ति जोशी ने भी सपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नरायन यादव, सपा नेता अब्दुल मन्नान और शाश्वत जोशी के साथ पहुंचकर नामांकन किया। उधर जरवल के नगर पंचायत अध्यक्ष पद के सपा प्रत्याशी मोहम्मद शकील राइनी ने भी सपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नरायन यादव और पूर्व विधायक रामतेज यादव के साथ जाकर परचा भरा। यहां से अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी मनीष कुमार ने भी नामांकन किया। जबकि नानपारा में चेयरमैन पद की निर्दलीय प्रत्याशी हमजा ने भी नामांकन किया। इसी तरह बहराइच नगरपालिका के विभिन्न क्षेत्रों से 28 प्रत्याशियों ने सभासद पद के लिए परचा भरा। नानपारा में बीस, रिसिया में छह और जरवल में चार सभासद प्रत्याशियों ने भी नामांकन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें