नाबालिग से दुष्कर्म में तीन नामजद
गुरदासपुर। दो साल से अपने रिश्तेदार की नाबालिग लड़की को डरा धमका कर दुष्कर्म कर रहे एक व्यक्ति, उसके एक अन्य साथी वा एक महिला को दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने नामजद किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित 17 वर्षीय लड़की ने बताया कि करीब दो वर्ष पहले उसके नजदीकी रिश्तेदार हरदेव सिंह अपने रिश्तेदार नसीब सिंह पुत्र अजीत सिंह के घर ले गया। यहां हरदेव सिंह और नसीब सिंह ने उससे कई बार दुष्कर्म का शिकार बनाया। इसके बाद अब तक नसीब सिंह उसे अपने साथ रखते हुए उसका शारीरिक शोषण करता रहा। हरदेव सिंह उसे जुबान खोलने पर जान से मारने की धमकियां देता और कहता ही उसने उसे कलाशो नाम की महिला से खरीदा है। गत दिन वह किसी तरह उनके चंगुल में से बच निकली।
इसके बाद उसने अपनी चाची निवासी काहनूवान रोड बटाला को अपने साथ बीती पूरी कहानी बताई। इसके बाद वह चाची के साथ थाना कादियां पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़ित एएसआई गुरजीत कौर के जरिये डाक्टरी मुआयना करवाया। मेडिकल दुष्कर्म के बारे में तसदीक होने के बाद थाना कादियां में उक्त व्यक्तियों के अलावा महिला कलाशो को के खिलाफ केस दर्ज कल लिया। थाना प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि पीड़ित लड़की के बयानों पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।