फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व पार्षद के बेटे ने लड़की को छेड़ा, परिजनों को पीटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के पूर्व पार्षद के बेटे ने लड़की को छेड़ा
विज्ञापन

-परिजनों को पीटने का आरोप, दोनों पक्षों के चार लोग अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर।
शनिवार को थाना सिटी पुलिस ने भाजपा के पूर्व पार्षद के बेटे की ओर से एक लड़की से छेड़छाड़ करने और उसका विरोध करने पर लड़की के परिजनों से बुरी तरह से मारपीट करने के आरोप में पूर्व पार्षद को हिरासत में लेकर हवालात में डाल दिया। हालांकि, बाद में मौके पर पहुंचे भाजपा नेताओं द्वारा दोनों पक्षों में राजीनामा करवाने के लिए एक दिन का समय मांगे जाने पर पूर्व पार्षद को छोड़ दिया गया। उधर उक्त झगड़े में घायल हुए दोनों पक्षों के चार लोगों को सिविल अस्पताल गुरदासपुर में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में भर्ती बहरामपुर रोड निवासी अक्षय कुमार व उसके भाई अतुल ने आरोप लगाया कि उनकी वार्ड के पूर्व भाजपा पार्षद का बेटा करण कुमार उनकी लड़की से छेड़छाड़ करता था। इसकी शिकायत उन्होंने उसके पिता को की तो करण ने अपने साथियों सहित उनके घर में आकर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और फरार हो गया। जबकि दूसरी तरफ अस्पताल में ही भर्ती करण कुमार पुत्र दविंदर कुमार घुग्गी और मनजिंदर सिंह पुत्र जसपाल सिंह का आरोप है कि अतुल व अक्षय ने पुरानी रंजिश के तहत उन पर हमला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें