फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईए स्टाफ ने युवक से आधा किलो हैरोइन बरामद की

विज्ञापन
विज्ञापन
बटाला। नशे के मामले में पहले से नामजद आरोपी की निशानदेही पर सीआईए स्टाफ की टीम ने गांव छापियांवाली थाना ब्यास के एक घर में छापामारी कर एक युवक को बड़ी मात्रा में हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में पहले से ही हत्या समेत 11 मामले दर्ज हैं। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया है। कोर्ट ने उन्हें दो दिन के रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन

सीआईए स्टाफ के इंचार्ज सुरिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने 22 जून को नशे के आरोप में गोपाल सिंह उर्फ गोपाला निवासी गांव धीर थाना सदर के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मामले की छानबीन के दौरान जुगराज सिंह उर्फ जग्गा निवासी गांव छापियांवाली थाना ब्यास का नाम सामने आया था। पुलिस ने छापामारी की तो 513 ग्राम हेरोइन, एक चाइना मेड कंडा और एक बिना डंडी चम्मच बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें