फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भड़के भाजपा नेताओं ने प्रभारी पर लगाए झूठा पर्चा करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरदासपुर। गत दिनों झगड़े के मामले में भाजपा वर्करों पर थाना दोरांगला में मामला दर्ज करवाया था। इससे भड़के भाजपा नेताओं ने रविवार को थाना दोरांगला में जाकर एसएचओ पर कांग्रेसी सरपंच की शह पर झूठा पर्चा दर्ज करने का आरोप लगा दिया। इससे थाना प्रभारी भड़क उठे और भाजपा नेताओं और एसएचओ में तकरार हो गई। पुलिस ने भाजपा नेताओं और वर्करों को थाने से बाहर निकाल दिया। इस पर भाजपा नेताओं और वर्करों ने थाने के बाहर धरना लगा दिया।
विज्ञापन

दोरांगला ग्राम पंचायत के एक सरपंच ने भाजपा वर्करों पर झगड़े के मामले में पर्चा दर्ज करवाया था। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए उनके घर में छापामारी कर रही थी। इस बात से हताश भाजपा के जिला उपप्रधान सुखदेव सिंह थमण ने पार्टी वर्करों को साथ लेकर थाना दोरांगला गए और एसएचओ पर कांग्रेस सरपंच की शह पर झूठा पर्चा दर्ज करने का आरोप लगा दिया। इससे एसएचओ भड़क उठे और भाजपा नेताओं और वर्करों को थाने से बाहर जाने के लिए कह दिया। एसएचओ मुख्तियार सिंह ने कहा कि वह अपने ऊपर झूठा आरोप बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे। उधर धरने की सूचना मिलने पर भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य परमिंदर सिंह गिल भी पहुंच गए। भाजपाइयों एसएचओ के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस मौके पर बिक्रमजीत सिंह, सुखजिंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, मनजीत सिंह,सुखजिंदर सिंह, अश्विनी कुमार, राकेश कुमार,अजय पाल सिंह, राजेश, कुलजीत सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें