फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुभम और मनप्रीत दोनों गैंगस्टरों को सात दिन के पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बटाला। बटाला पुलिस ने पकड़े गए दोनों गैंगस्टर शुभम और मनप्रीत सिंह को रिमांड के बाद जेल भेज दिया है। एसएसपी बटाला उपिंदरजीत सिंह घुम्मन ने बताया कि बटाला पुलिस को दोनों गैंगस्टरों का सात दिन का पुलिस रिमांड मिला था। सात दिन के रिमांड के बाद दोनों को अमृतसर जेल भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि अभी मामला पार्ट ऑफ इनवेस्टीगेशन है, इसके बारे में बाद में बताया जाएगा।
विज्ञापन

28 मई को बटाला पुलिस और नामी गैंगस्टर शुभम निवासी फ्रेंड्स कालोनी अमृतसर और मनप्रीत सिंह निवासी गांव वलीपुर जिला तरनतारन के बीच बटाला के गांव पब्बांराली में फिल्मी अंदाज में दस किलोमीटर तक मुठभेड़ हुई थी। एक घंटे की मुठभेड़ में दोनों पक्षों के बीच आमने सामने करीब 180 राउंड फायर हुए थे। आखिकार दोनों गैंगस्टर पुलिस को हत्थे चढ़ गए। दोनों आरोपियों से 01 ब्रेटर पिस्टल, 03 पिस्तौल 32 बोर के, एक मैगनम पाइथन रिवाल्वर, एक पंप एक्सन राइफल 12 बोर, एक बुलेट प्रूफ जैकेट, 25 हजार कैश के अलावा भारी मात्रा में गोली सिक्का बरामद हुआ था। जांच के बाद पता चला कि आरोपियों से मिलने वाली बुलेट प्रूफ जैकेट विदेशी थी। इसके बाद से सभी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई थी। आरोपी शुभम के खिलाफ कत्ल और लूट के आरोपों के तहत कुल 21 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके अलावा वह शिवसेना अमृतसर के प्रधान विपिन शर्मा और पार्षद गुरदीप सिंह पहलवान की हत्याओं के केसों में भी पुलिस को वांछित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें