फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले में शराब बेचेने ला रहे व्यक्ति को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। चौबट्टाखाल तहसील के रौणांसू गांव के समीप राजस्व पुलिस ने अवैध शराब ले जा रहे एक व्यक्ति को पकड़ लिया। राजस्व उप निरीक्षक रिंगवाड़स्यूं एमएस नेगी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि रौणांसू निवासी रोशन सिंह मेले में शराब बेचने ले जा रहा है। सूचना मिलने पर उक्त व्यक्ति को नौगांवखाल मोटर मार्ग पर पकड़ कर तलाशी ली गई। उसके थैले से अंग्रेजी शराब की 24 बोतलें बरामद की गईं। उसका आबकारी अधिनियम में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें