फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंतकी बन कर फिरौती मांगने वाला गिरफ्तार, दो लाख रुपए की मांगी थी फिरौती

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरदासपुर। खुद को आतंकी बता कर दुकानदार से दो लाख रुपये की वसूली मांगने वाले आरोपी को पुलिस ने दूसरे दिन ही गिरफ्तार करने किया है। पुलिस को आरोपी से एक बिना नंबरी मोटरसाइकिल, वारदात में इस्तेमाल किया गया पिस्तौल, एक कारतूस, दो खोल बरामद किए हैं।
विज्ञापन

एसएसपी स्वर्णदीप सिंह का कहना है कि आरोपी किसी आतंकी गुट से संबंधित नही है और माली रूप से बेहद कमजोर है। उसने आतंकी ग्रुप का नाम लेकर दो दिन लगातार शटर पर गोली चला कर व्यक्ति को धमकाने का प्रयास किया तथा दो लाख रुपये की मांग की। आरोपी की पहचान गुरबचन सिंह पुत्र महिंदर सिंह निवासी बलवंडा के रुप में हुई। एसएसपी ने बताया कि आरोपी की जमीन शिकायतकर्ता की जमीन के पास है। पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी ने करीब एक हजार की 315 बोर की पिस्तौल तूड़ी बनाने वालों से तीन साल पहले ली थी। माली हालत खराब होने के चलते उसने यह योजना बनाई। आरोपी के पीछे बैठा व्यक्ति उसका खुद का लड़का था जिसे कुछ भी मालूम नही था।
थाना भैणी मिया खां की पुलिस ने गत दिवस ही दो अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ फिरौती मांगने, धमकाने सहित आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस को दी शिकायत में महेंद्र सिंह निवासी झंडा लुबाना ने बताया कि उसकी गांव की मेन सड़क के पास दुकान है और दुकान के ऊपर ही उसकी रिहाइश भी है। 28 मई को वे जब अपने घर में था तो किसी चीज के फटने की सड़क पर आवाज आई उसने सोचा कि शायद किसी वाहन का टायर फट गया है। 29 मई की सुबह को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके दो लाख की फिरौती मांगी और परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। 30 मई को एक सरदार व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सुबह सवेरे आया और दोबारा उसकी दुकान पर फायरिंग कर दी। फायरिंग करने के बाद व्यक्ति अपने मोटरसाइकिल को भगाकर अड्डा चक शरीफ की तरफ भाग निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें