फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करों से छुड़वाए 5 पशु, 3 तस्कर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
तस्करों से छुड़वाए पांच पशु, तस्कर फरार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
थाना तारागढ़ की पुलिस ने तीन पशु तस्करों से पांच पशुओं को छुड़वाया। तस्कर पशु और बोलेरो मौके पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी नरोट जैमल सिंह और कठुआ निवासी तीन तस्करों पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना तारागढ़ में दी गई शिकायत में दीनानगर निवासी कमल किशोर ने बताया कि कठुआ निवासी मरादू, नरोट जैमलसिंह निवासी एडिसन और माहीचक्क निवासी ईसा पंजाब से पशुओं को तस्करी के जरिए जेएंडके जाते हैं। अगर इसी समय उनकी गाड़ी को चेक किया जाए तो उसमें पशु मिल सकते हैं। इसके बाद जेएंडके साइड जा रही महिन्द्रा पिकअप को बकनौर मोड़ पर नाका लगाकर रोका गया। इस पर आरोपियों ने गाड़ी नाके से थोड़ी पीछे ही खड़ी कर दी और गाड़ी छोड़ फरार हो गए। गाड़ी को चेक किया गया तो उसमें पांच पशुओं को गले और टांगों से बुरी तरह जकड़कर बांधा गया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें