फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी पर आए फौजी ने रॉड से हमला कर पत्नी को किया जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
फौजी ने पत्नी पर किया हमला, घायल
विज्ञापन

तरनतारन। छुट्टी पर आए सैनिक पति ने अपनी पत्नी पर लोहे की रॉड से हमलाकर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घायल कमलजीत कौर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

मोगा के गांव चूहड़चक्क निवासी सुखदेव सिंह की लड़की कमलजीत कौर का विवाह दो वर्ष पहले फतेहाबाद निवासी जसप्रीत सिंह से हुआ था। जसप्रीत सिंह सैनिक है। विवाह के बाद ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे। इस बीच कमलजीत कौर के घर लड़के ने जन्म लिया। बच्चा जन्म से ही मानसिक तौर पर कमजोर है। बच्चे के इलाज के लिए कमलजीत कौर ने जब अपने सैनिक पति से पैसे मांगे तो गुस्से में आकर जसप्रीत सिंह ने अपनी बहन बलविंदर कौर, भाई जोधा सिंह और पिता दर्शन सिंह से मिलकर कमलजीत कौर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। एएसआई गुरमेज सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना गोइंदवाल साहिब में मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें