फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर के कत्ल में नामजद तीन साल से फरार आरोपी भाभी गिरफ्तार,भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
देवर के कत्ल में नामजद तीन साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

29 जून 2013 को बेटे के साथ मिलकर कर किया था कत्ल
अमर उजाला ब्यूूरो
बटाला। दादी के हिस्से की जमीन छोटे चाचा के नाम पर होने के बाद देवर की हत्या करने की आरोपी भाभी को बटाला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला को गुरदासपुर जेल भेज दिया गया है। आरोपी महिला जून 2015 से फरार चल रही थी और कोर्ट ने महिला को पीओ घोषित कर दिया था। मामले का एक और आरोपी पहले से ही गुरदासपुर की जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है।
विज्ञापन

थाना सेखवां के एएसआई कमलजीत सिंह ने बताया कि 30 जून 2015 में दर्ज हत्या के मामले में पुलिस को दिए बयान में सुखविंदर कौर निवासी डल्ला ने बताया था कि उसका पति जवाहर सिंह तीन भाईयों में सबसे छोटा था। उसकी सास गुरदीप कौर उनके साथ ही रहती थी। गुरदीप कौर ने अपने हिस्से की जमीन जवाहर के नाम कर दी थी। इस कारण जवाहर की भाभी राजविंदर कौर और उसका बेटा आत्मा सिंह नाराज रहते थे। 29 जून को जब जवाहर अपने परिवार के साथ छत पर सोने जा रहा था तो राजविंदर और आत्मा सिंह ने कहा कि आज इसे उनके हिस्से की जमीन लेने का मजा चखा देते है। दोनों मां-बेटा छत पर पहुंचे और आत्मा सिंह ने जवाहर सिंह के सिर में डांग मार दी। जवाहर सिंह की मौत हो गई। जब उसने शोर मचाया तो आरोपी मां बेटा मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें