फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक के कर्मचारी ने खुदकुशी की

Sun, 30 Sep 2018 09:48 PM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
death
विज्ञापन
पादरीबाजार। शाहपुर के आर्यापुरम कॉलोनी में इलाहाबाद बैंक के कर्मचारी विजय कुमार उर्फ विक्की (25) ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। शनिवार की देर शाम जिम से लौटने के बाद वह खाना खाकर कमरे में सोने गए थे। रविवार की सुबह झाडू़ लगाने गई मां ने शव देखा तो शोर मचाया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। खुदकुशी की वजह घरवाले नहीं बता पा रहे हैं। विजय की शादी की बातचीत चल रही थी।
आर्यापुरम कॉलोनी निवासी रामजी प्रसाद के छोटे बेटे विजय कुमार इलाहाबाद बैंक की अलीनगर शाखा में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। शनिवार को ड्यूटी पर गए थे। ड्यूटी के बाद जिम गए। वहां से घर लौटे।

खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए थे। सुबह विजय की मां झाड़ू लगाने कमरे में गई तो अंदर का नजारा देखाकर चीख पड़ी। शोर सुनकर घरवाले भी पहुंचे तो देखा कि विजय का शव फंदे से लटक रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें