पुलिस पार्टी पर हमला, 2 मुलाजिम घायल
सात नामजद और आठ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
तरनतारन।
गांव नारली में चल रहे झगड़े की जांच करने पहुंची पार्टी पर कर हमला करने काम मामला सामने आया है। आरोपियों ने देसी पिस्तौल से पुलिस पार्टी पर गोलियां भी चलाई। वहीं पथराव में 2 पुलिस कर्मी मामूली घायल हो गए। थाना खालड़ा पुलिस ने सात नामजद और आठ अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिशें दे रही हैं।
थाना खालड़ा के एएसआई भगवंत सिंह ने बताया कि गांव नारली में 2 पार्टियों के झगड़े की जांच करने के लिए पुलिस की टीम गई। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने पुलिस पार्टी परहमला कर दिया। आरोपियों ने देसी पिस्तौल से पुलिस पार्टी पर गोलियां चलाई। पत्थर लगने से हेड कांस्टेबल हरभजन सिंह व हरप्रीत सिंह मामूली घायल हो गए। थाना प्रभारी गुरचरण सिंह ने बताया कि हेड कांस्टेबल हरभजन सिंह की शिकायत पर रविंदर सिंह, उसके पिता हरभजन सिंह, भाई गुरजीत सिंह, भाभी जोशप्रीत कौर के अलावा सोनी पुत्र बीरा सिंह, बलवंत सिंह पुत्र प्रीतम सिंह, हरजिंदर सिंह पुत्र बलवंत सिंह और आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।