फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाके पर रोकने से नाराज चार युवकों ने सहायक मुंशी को रोक कर झगडा किया और वर्दी फाड डाली

विज्ञापन
विज्ञापन
सहायक मुंशी से झगड़ा कर वर्दी फाड़ डाली
विज्ञापन

नाके पर रोकने से नाराज चार युवकों ने दिया घटना को अंजाम
आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। अब असामाजिक तत्वों के हौसले इतने बढ़ गये है कि वह पुलिस पर भी हाथ डालने से गुरेज नही करते। ऐसा ही मामला बटाला के शाशत्री नगर में देखने को मिला जब नाके पर रोकने का गुस्सा निकालते हुए 4 युवकों ने ड्यूटी पर जाते सहायक मुंशी को रास्ते में रोक कर उसके साथ झगड़ा शुरू कर दिया और उसे धमकियां देते हुए उसकी वर्दी भी फाड़ डाली। पुलिस थाना सिटी में सहायक मुंशी के बयान पर आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
एएसआई गुरदेव सिंह ने बताया कि मनप्रीत सिंह निवासी गुरु नानक नगर बटाला थाना सिटी बटाला में बतौर सहायक मुंशी तैनात है। रात के समय वह अपनी ड्यूटी के लिए थाना को मोटरसाइकिल पर जा रहा था। जब वह शास्त्री नगर पहुंचा तो वहां एक कार उसके आगे आकर रुक गई। कार में गुरजीत सिंह, साहिल निवासी प्रीत नगर बटाला, विशु निवासी सिंबल चौक, शिबु निवासी काहनूवान रोड बटाला सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी युवकों ने कार से उतरते ही सहायक मुंशी मनप्रीत सिंह से झगड़ा करने लग गए। मनप्रीत सिंह ने बताया कि उक्त लोग उससे कहने लगे कि वह उन्हें नाके पर रोकता है, इसे आज मजा चखाते हैं। इस दौरान आरोपियों ने उसकी वर्दी भी फाड़ दी और जान से मारने की धमकियां भी दी। इस संबंध में थाना सिटी में उक्त चारो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें