फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजिंश के चलते गोली मारकर युवक को मौत के घाट उतारा

विज्ञापन
विज्ञापन
रजिंश में युवक की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर की जाएगी कार्रवाई: थाना प्रभारी
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। डेरा बाबा नानक के गांव पड्डे में रंजिश के चलते युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। थाना डेरा नानक पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा है।
मृतक के चचेरे भाई सुखचैन सिंह ने बताया कि वीरवार को उसके ताया गुरदीप सिंह का सुखदेव सिंह और उसके दोनों बेटों से मामूली झगड़ा हुआ था। गांव के लोगों ने दोनों पक्षों के समझौता करवा दिया था। सुखदेव सिंह और उसके बेटों में मनों में अभी झगड़े की रंजिश थी। शुक्रवार की देर शाम को ताया गुरदीप सिंह, उसका बेटा रशपाल सिंह अपने खेतों में चारा लेने जा रहे थे । रास्ते में सुखदेव सिंह और उसके दोनों बेटों ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान सुखदेव सिंह ने अपनी राइफल से रशपाल सिंह को गोली मार दी। गोली रशपाल की गर्दन में लगी। पारिवारिक सदस्य उसे अमृतसर ले जा रहे थे। रास्ते में ही रछपाल सिंह की मौत हो गई। इस संबंध में डेरा बाबा नानक के कार्यवाहक थाना प्रभारी एसआई सुरजीत राज ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह पता चला है कि रंजिश के चलते सुखदेव सिंह ने रशपाल सिंह को गोली मार कर उसकी हत्या कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार हैं। पुलिस पारिवारिक सदस्यों के बयान पर आगे की कार्रवाई करेगी। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें