फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में झगडा, 24 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पल्लेदारों ने एएसआई को पीटा, 24 पर केस
विज्ञापन

कई हमलावरों की पहचान, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। तपा के दराज रोड पर पंजाब पल्लेदार यूनियन के सदस्यों ने एएसआई की पिटाई कर दी। थाना तपा पुलिस ने 24 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने कई हमलावरों की पहचान कर ली है।
पंजाब पल्लेदार यूनियन में से कुछ पल्लेदार अलग हो गए थे, जो अपना बकाया लेने के लिए पंजाब पल्लेदार यूनियन के प्रधान व ठेकेदार के साथ संघर्ष कर रहे हैं। इस बारे में सहायक थानेदार भोला सिंह को फोन आया कि कुछ असामाजिक तत्व बागी गुट के मुंशी अमरजीत पासवान के घर में गुंडागर्दी कर रहे हैं। मामले की सूचना मिलने पर एएसआई थानेदार भोला सिंह मौके पर पहुंचे। वहां पंजाब पल्लेदार यूनियन के कुछ सदस्य भोला सिंह को घसीट कर एक ओर ले गए और उनसे मारपीट की। मारपीट करने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। इस मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। बाद में पुलिस ने आरोपियों की शिनाख्त कर उनके ठिकानों पर छापामारी की गई। कोई भी आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानातपा के इंचार्ज सर्बजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों ने पासवान की पत्नी के साथ भी दुर्व्यवहार किया। उन्होंने बताया कि इस मामले में 24 लोगों के खिलाफ कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों में प्रेमा, गीता, मनोज, राजू, रमनी, गोपाल, प्रदीप व विजय की पहचान की जा चुकी है। आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें दबिशें दे रही हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें