फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 करोड़ 43 लाख 30 हजार 297 रुपए की धो खाधड़ी का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ करोड़ का धान खुर्दबुर्द, तीन पर केस
विज्ञापन

गुरदासपुर। सदर पुलिस ने एक करोड़ 43 लाख 30 हजार 297 रुपये का धान व चावल चोरी करने के मामले में शैलर मालिकों समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस स्टेशन सदर में जोतिश सिंह पुत्र जनारचन सिंह निवासी एनसीएमएल लिमिटेड एरिया मैनेजर अमृतसर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसमें उसने बताया कि मैसर्स आरएल एग्रो इंडस्ट्री गांव दाखला हरदोछनी रोड गुरदासपुर ने पैडी व चावल के बदले पंजाब नेशनल बैंक गुरदासपुर से 6 करोड़ का लोन लिया था। इसके बदले में शैलर में ही बने गोदाम में धान व चावल रखा हुआ था। एजेंसी ने इस गोदाम के लिए कमल किशोर निवासी गांव छन्नी पुलिस स्टेशन कानवां जिला गुरदासपुर को गोदाम की जिम्मेदारी दी गई थी। कमल किशोर ने शैलर मालिक किशन कुमार और चंचल सिंह निवासी हरदोछन्नी से मिलीभगत कर गोदाम से 1,43,30,297 रुपये का धान व चावल खुर्द-बुर्द कर दिया। गोदाम की चेकिंग पर 1121 किस्म धान की 2100 बोरियां,1509 किस्म धान की 3800 और सुगंधा किस्म धान की 1150 बोरियां कम, 1121 किस्म चावल की 800 और 1121 सैला चावल की 900 बोरियां कम मिलीं। मामले की एजेंसी की ओर से की गई शिकायत के आधार पर डीएसपी ग्रामीण द्वारा जांच पड़ताल के बाद यह केस दर्ज किया गया। मामले की जांच कर रहे एएसआई कुलदीप शर्मा ने बताया कि कमल किशोर को गिरफ्तार करके दूसरे आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें