फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरआई के घर में चोरों ने लाखों के सोने के जेवरात और डॉलर चुराये

विज्ञापन
विज्ञापन
एनआरआई के घर से लाखोें की चोरी
विज्ञापन

सोने-चांदी के जेवर और डॉलर ले गए चोर
सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। चोरों ने एक एनआरआई के घर में धावा बोल कर सोने के जेवर और कुछ डॉलर चुरा लिये। चोरों ने इस वारदात को तब अंजाम दिया जब घर में कोई न था। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इ
पुलिस को दी गई शिकायत में रमनप्रीत कौर पुत्री बलदेव सिंह निवासी गुरू नानक कालोनी बटाला ने बताया कि उसका भाई और उसके पिता आस्ट्रेलिया में रहते हैं। इस घर में केवल वह और उसकी मां लखविंदर कौर रहती है। 15 अक्तूबर को उसके नाना की मौत हो गई थी। इस पर वह और उसकी मां वहां गई थी। 16 अक्तूबर को जब वह घर पहुंची तो उसने देखा कि गेट को अंदर से कुंडी लगी थी। दीवार फांद कर जब वह अंदर दाखिल हुई तो उसने देखा कि कमरे की खिड़की टूटी हुई थी और अंदर उनकी अलमारी के ताले टूटे थे। सारा सामान इधर उधर बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमनप्रीत कौर ने बताया कि हाल ही में उसके भाई की शादी हुई थी। इसके चलते सारा सोना घर में ही था। घर में रखा लाखों का सोना गायब था और कुछ आस्ट्रेलियन डालर गायब थे। पुलिस चौकी अर्बन इस्टेट के इंचार्ज एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। वहीं फिंगर प्रिंट विशेषज्ञों की टीम भी अपनी जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें