फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों की ठगी करने वाला फर्जी रियल एस्टेट कंपनी के डायरेक्टर से पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
करोड़ों की ठगी के आरोपी से पूछताछ
विज्ञापन

आरोपी को मुक्तसर जेल से लाई स्थानीय पुलिस, एक डायरेक्टर व चेयरमैन फरार
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
जिले के अर्ध पहाड़ी क्षेत्र में कालोनियां बनाकर प्लाट बेचने का झांसा देकर करीब 42 लोगों से करीब एक करोड़ की ठगी करने के मामले में पुलिस ने एक फर्जी रियल एस्टेट कंपनी के डायरेक्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपी कंपनी का डायरेक्टर पहले से ही ठगी के एक मामले में मुक्तसर जेल में बंद था। पठानकोट में उस पर चल रहे मामले की जांच के लिए पठानकोट पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर उसे मुक्तसर जेल से पठानकोट लाकर पूछताछ शुरू की है। थाना डिवीजन नंबह 2 की पुलिस आरोपी डायरेक्टर को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल करके और अधिक जांच करेगी।
नेचर हाईट्स इंफ्रा लिमिटेड के नाम से फर्जी रियल एस्टेट कंपनी चला रहे आरोपी डायरेक्टर की पहचान गौरव छाबड़ा निवासी अबोहर के रूप में हुई है। वहीं उसके दो साथी फरार हैं। इनमें कंपनी का एक अन्य डायरेक्टर अनिल कुमार और चेयरमैन नीरज अरोड़ा शामिल है। तीनों के खिलाफ साल 2016 में धोखाधड़ी का मामला थाना डिवीजन नंबर 2 में दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

थाना डिवीजन नंबर के प्रभारी रविंदर ने बताया कि नेचर हाईटस इंफ्रा लिमिटेड के नाम से चल रही कंपनी के डायरेक्टर गौरव छाबड़ा, अनिल कुमार और चेयरमैन नीरज अरोड़ा के खिलाफ करीब 42 शिकायतें पठानकोट के लोगों ने दी थी। लोगों ने शिकायत में बताया था कि उक्त तीनों ने इंटरनेट पर कुछ तस्वीरें डाली थीं, जिसमें जिले के दुनेरा क्षेत्र में आधुनिक कालोनियां बनाकर प्लाट बेचने की योजना लोगों को बताई गई। इसके बाद पठानकोट समेत कई जिलों के लोगों ने प्लॉट खरीदने के लिए बुकिंग करवाने के लिए पैसे कंपनी को दिए।
विज्ञापन

कंपनी का ऑफिस ढांगू रोड पर खोला गया था। कुछ समय बाद दफ्तर बंद करके कंपनी के तीनों अधिकारी फरार हो गए। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को 2016 में इसकी शिकायत दी। तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया था। इसके बाद से तीनों की धरपकड़ के लिए छापामारी की जा रही थी। इसी दौरान जानकारी मिली कि डायरेक्टर गौरव छाबड़ा किसी अन्य धोखाधड़ी के मामले में मुक्तसर जेल में बंद है। इसके बाद प्रोडक्शन वारंट पर उसे पठानकोट लाकर पूछताछ शुरू की गई है। कंपनी के फरार दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें