नहीं लगा लापता युवक का सुराग
गुरदासपुर।
गुज्जर बिरादरी से संबंधित शौकत अली (32) एक सप्ताह पहले अचानक लापता हो गया था जिसका अब तक कोई पता नहीं चल सका। जानकारी के अनुसार शौकत अली गांव चेले चक्क का रहने वाला है। वह कुछ समय से दिमागी तौर पर परेशान था। उसके परिजनों के अनुसार उसे कोई बाहरी नुक्स था जिसका इलाज कराने के लिए वह 22 मार्च को गांव नारंगपुर स्थित सूरमू प्रधान के डेरे पर गए थे। रात को अचानक शौकत अली कहीं चला गया जिसको अगले दिन तमाम रिश्तेदारों ने ढूंढा लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों ने इस संबंधी थाना दोरांगला और सीमावर्ती एरिया में स्थित मिलिट्री के अधिकारी को भी जागरूक किया गया।
31जीडीआर010-लापता हुए शौकत अली की फाईल फोटो