फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में अकेले रहते बुजुर्ग दंपति की बेरहमी से हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बुजुर्ग दंपति की बेरहमी से हत्या
विज्ञापन

पुलिस की फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
शहर के संत नगर के एक घर में अकेले रहते बुजुर्ग दंपति की शनिवार देर शाम तेजधार हथियार और पत्थर से हमला करके हत्या कर दी गई। पुलिस ने घर के एक कमरे से दखून से लथपथ शव बरामद किये हैं। दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलने पर एसएसपी विवेक शील सोनी, डीएसपी सिटी शीतल सिंह समेत भारी पुलिस बल फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचा। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस के मुताबिक शुरूआती जांच में मामला लूट के लिए किया गया हमला नहीं लग रहा है।
मृतकों की पहचान रत्न चंद (85) व पत्नी आशा रानी (84) के रूप में हुई है। दंपति के दो बेटे हैं। एक बेटा अपने परिवार के साथ पठानकोट में और दूसरा जुगियाल में रहता है।एक बेटी पठानकोट तो दूसरी लुधियाना में रहती है। दंपति संत नगर स्थित अपने घर में अकेले ही रहते थे। देर शाम करीब पड़ोस के लोगों को जब इस घटना के बारे पता चला तो उन्होंने उनके रिश्तेदारों को सूचित किया। मौके पर पहुंचे रिश्तेदार खून से लथपथ शव देख कर दंग रह गए। दंपति पर पत्थर और किसी नुकीली चीज के साथ हमला किया गया है। पत्थर से उनके चेहरे पर किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे डीएसपी सिटी शीतल सिंह ने बताया कि शुरूआती जांच में मामला लूट का नहीं लग रहा है। उन्होंने कहा कि फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। घटनास्थल से खून से लथपथ एक पत्थर और एक प्लास्टिक शीट बरामद की गई है। उन्होंने कहा कि हत्या का कारण जांच के बाद ही पता चल पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें