नौ डेरा प्रेमियों के गिरफ्तारी वारंट
मानसा।
डेरा विवाद में की गई तोडफोड़ व आगजनी के मामले में थाना सिटी-2 की पुलिस ने फरार डेरा प्रेमियों को भगौड़ा करार देने की तैयारी शुरू कर दी है। इस संबंधी पुलिस ने अदालत के आरोपी नौ डेरा प्रेमियों के गिरफ्तारी वारंट हासिल किए हैं।
डेरा सच्चा सौदा के मुखी राम रहीम को अदालत की ओर से बलात्कार मामले में दोषी करार देने के बाद कुछ डेरा प्रेमियों ने मानसा में कार व सरकारी संपत्ति को आग लगाने व तोड़फोड़ की घटनाओं को अंजाम दिया गया था। इस आरोप में थाना सिटी-2 में पुलिस ने कुछ डेरा प्रेमियों खिलाफ मामला दर्ज किया था। मानसा में इनकम टैक्स दफ्तर में खड़ी शिफ्ट कार व आल्टो कार को आग के हवाले कर दिया गया था। यहां तक की विभाग के एक मुलाजिम को भी जलाने का प्रयास किया गया। बाद में सरकारी कार को आग के हवाले करके आरोपी मोटरसाइकल पर फरार हो गए। इस मामले में 9 के करीब डेरा प्रेमी अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। इन व्यक्तियों को भगोडे़ एलान की कार्रवाई शुरू करते हुए थाना सिटी-2 की पुलिस ने अदालत से फरार डेरा प्रेमी अलबेल सिंह पुत्र करनैल सिंह, बलविंदर सिंह पुत्र मुख्त्यार सिंह,सतपाल पुत्र मिलखी राम, बिट्टू सिंह पुत्र भोरा सिंह, पवन कुमार कैशियर पुत्र मोहन लाल, किरनजीत सिंह पुत्र सतपाल सिंह, अमन पुत्र तोची, राकेश कुमार पुत्र बोर चंद वासीयान मानसा व नानक चंद पुत्र किशोर चंद वासी सरदूलगढ़ के गिरफ्तारी वारंट हासिल किए है। थाना मुखी गुरमीत सिंह ने बताया कि उक्त आरोपियों के खिलाफ अदालत से गिरफ्तारी वारंट हासिल किए गए हैं।